आज के इस खास लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं Heart Touching शायरी लव स्टोरी 2 Line, स्टेटस और बेहतरीन हिंदी Quotes का शानदार कलेक्शन। यहाँ आपको दिल को छू जाने वाली शायरियाँ और खूबसूरत इमेजेस दोनों मिलेंगी, जिन्हें आप आसानी से पढ़ सकते हैं और अपने खास लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। हमें पूरा यकीन है कि ये Heart Touching शायरी लव स्टोरी 2 Line आपके दिल को जरूर छू जाएंगी।
प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। हर किसी की जिंदगी में कभी न कभी कोई ऐसा जरूर आता है, जिससे उसे सच्चा प्यार हो जाता है। कुछ लोगों का प्यार उम्रभर साथ निभाता है, तो कुछ की मोहब्बत अधूरी कहानियों में बदल जाती है। इन्हीं जज्बातों को महसूस करते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं दो लाइन लव रोमांटिक शायरी, जो आपके दिल की बात को बेहद खूबसूरती से बयां करेगी।
इस पोस्ट में दी गई हर शायरी को हमने खास आपके लिए बहुत मेहनत और प्यार से चुना है। आप इन शायरियों को अपनी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या किसी भी खास इंसान के साथ शेयर करके अपने दिल के जज़्बात आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। यहाँ आपको लव शायरी इन हिंदी, रोमांटिक लव शायरी, Love Shayari 😭 Life 2 Line, Heart Touching Love Story Shayari, 2 Line Attitude Love Shayari, Instagram के लिए 2 Line Love Story Shayari, और Sad Love Shayari जैसे कई शानदार कलेक्शन एक ही जगह पर मिलेंगे।
अगर आप ऐसी शायरी की तलाश में हैं जो सीधे दिल पर असर करे, तो यह पोस्ट आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ❤️
Also Read : [200+] Best Love Shayari In Hindi | Heart-Touching Shayari For Girlfriend
Heart Touching शायरी लव स्टोरी 2 Line 💖

हर लम्हा तेरी याद का पैगाम दे रहा है,
अब तो तेरा इश्क मेरी जान ले रहा है।
सामने बैठे रहो मेरे दिल को करार आएगा,
जितना तुम्हें देखेंगे उतना ही प्यार आएगा।
अब क्या लिखूं तेरी तारीफ में,
बड़े ही खास हो तुम.. मेरी इस जिंदगी में।
एक बार पी थी चाय किसी के हाथ की
सांसों में इलायची की महक आज भी है.🥀
Heart Touching शायरी लव स्टोरी 💞

तुम्हारी हर एक बात मान ली है हमने
मुझे छोड़ने की जिद ठान ली है तुमने
सब कुछ तो दिया है यार ये भी देते हैं
अगर मेरी जान मांग ली है तुमने
हैं इश्क तो फिर असर भी होगा ही,
जितना इधर है उधर भी होगा ही।
बरबाद कर देती है मोहब्बत
हर मोहब्बत करने वाले को,
क्यूँकि इश्क़ हार नहीं मानता
और दिल बात नहीं मानता।
देख इस जमाने ने कैसी तोहमत लगाई है…
नशीली आंखें तेरी, और शराबी मुझे कहते हैं।
तलब अपनी बढ़ाओ पहले फिर हम से प्यार करना,
इश्क जब ना संभले तुमसे तब ही हम से इजहार करना..
तलब ये हैं कि मुझे तुम मिल जाओ..
और हसरत ये है कि हमेशा के लिए।
इतना घमंड किस बात का साहब
सांस किसी का इंतजार नहीं करती
या तो चलती है या चली जाती है…
तहलका 2 Line शायरी ⚡

मेरी साँसों में बिखर जाओ तो अच्छा है…
बन के रूह मेरे जिस्म में उतर जाओ तो अच्छा है…
किसी रात तेरी गोद में सिर रख कर सो जाऊँ मैं…
उस रात की कभी सुबह ना हो तो अच्छा है ||
इंसान चाहे कितना ही खुश क्यों ना हो
लेकिन जब वो अकेला होता है,
तो वो सिर्फ उस इंसान को याद करता है
जिसे वो दिल से प्यार करता हैं… ❤️
जिसे सोच कर ही चेहरे पर मेरे खुशी आ जाये,
वो खूबसूरत सा एहसास हो तुम।
मरने वालों को जीना सिखाते हो
जीने लगे हम तो जान निकाल लेते हो |
आसमानों के ख्वाब दिखाते हो
और पैरों से जमीन छीन लेते हो |
रुखी रोटी को भी बाँट कर खाते हुये देखा मैंने..!!
“सड़क किनारे वो भिखारी “शहंशाह” निकला…!!
तन्हाई में मुस्कुराना भी प्यार है,
इस बात को सब से छुपाना भी प्यार है,
यूँ तो रातों को नींद नहीं आती हमें,
पर रातों को सो कर जाग जाना भी प्यार है…
कोई हम दोनों का रिश्ता पूछे तो बता देना,
2 दिलों में एक जान बसती है हम दोनों की।
Mana ki waqt sata raha hai..
Magar kaise jeena hai wo bhi bata raha hai .!!
हजार बार देखकर भी मेरा मन नहीं भरता है,
हर बार ऐसा लगता है कि बस एक बार और देख लूं।
दिल को समझाने के लिए अब हम ये कहते हैं,
कि पा लेने से इश्क़ इश्क़ नहीं रहता।
वो मुझे चाहता है शिद्दत से…,
ये वहम जाता नहीं है मेरा हकीकत हैं!”
Love Story Shayari 💖

छुपाए से कहीं छुपते हैं दाग़ चेहरे के,,,
नज़र है आइना-बरदार आओ सच बोलें,,,,
हमें गवाह बनाया है वक़्त ने अपना,,,
ब-नाम-ए-अज़्मत-ए-किरदार आओ सच बोलें,,,,
हर सुबह इज़हार-ए-इश्क़ किया करते है…
हम चाय वाले है यारों
और चाय से ही मोहब्बत किया करते है….
अभी तक शायद कांच थे तभी तुझे चुभते थे…
दुआ करते है कि आईना बन जाये,
कम से कम रोज हमें देखोगे तो सही…..!!
हम नखरे भी तुम्हारे सारी जिंदगी उठाएंगे,
हर बार तुम रूठ जाना और हम मनाएंगे।
न अहसास बचे हैं, न अल्फाज़ बचे हैं,
खो गयी है मुस्कान, बस राज़ बचे हैं।🥀🥀🌷
तेरा वजूद मेरी दुआओं में हो,
मेरी हाथों की लकीरों में तू ऐसे समाए,
मैं दुआओं में आमीन कहूं.. और तू मेरी हो जाए।
तुम्हें कभी जुदा नहीं होने देंगे खुद से,
तुम देर से मिले इतना नुकसान ही काफी है।
उन्होंने हमसे थोड़ी सी बात क्या कर ली,
हाय.. मेरी धड़कनों ने तो शोर मचा डाला।
तेरी तस्वीर, तेरी यादें, तेरे ख्वाब, तेरी ही बातें….
मैं अपने ही मकान में किराएदार सी हो गयी हूं !!
Heart Touching शायरी लव स्टोरी 2 Line ❤️

तुझे हंसते हुए मैं जब भी देखता हूं,
तू ही दुनिया है मेरी मैं ये सोचता हूं।
वोह खफा हों, या हम खफा हों….
बस यही दुआ है, एक साथ ना खफा हों !!
बेवक्त, बेवजह, बेबसी बेरुखी तेरी,
फिर भी बेइंतहा चाहने की बेबसी मेरी।
साथ छोड़ना हो तो मुझ में कमियां बहुत हैं…
अगर साथ निभाना है तो खूबियां भी कम नहीं !!
रिश्ते की गहराई ही अगर आपको नापनी हो तो,
एक बार रूठ कर देख लो तुम।
हार्ट टचिंग 2 लाइन शायरी ❤️

तुम्हें मुहब्बत में सुकून मिल रहा है…
यकीनन तुम्हारे इश्क में कुछ कमी है !!
हो दीदार तेरा तो मेरी भी सुबह हो जाए,
यूं हर रोज सूरज से पहले कौन जगे।
गज़ब का खुमार लिए फिरते हैं आँखों में
जो भी नज़रें मिलाएगा मारा जाएगा
आंखें जो बंद हो मेरी, तेरी सूरत नजर आती है मुझे,
और लोग कहते हैं कि हम हमेशा सोए रहते हैं।
लौट कर नहीं आएंगे दोबारा,
जरा सोच समझ कर खोना मुझे।
सपनों की दुनिया में हम खोते चले गए,
मदहोश न थे पर मदहोश होते चले गए,
ना जाने क्या बात थी उस चेहरे में,
ना चाहते हुए भी उसके होते चले गए…
कैसे छोड़ दू तुम्हें प्यार करना?
बेशक जिंदगी में न सही, पर मेरे दिल में तो हो तुम।
हर चीज हद में ही अच्छी लगती है,
मगर तुम हो कि बेहद अच्छे लगते हो।
शायरी लव स्टोरी 2 Line 💖

हो कोई ऐसी सड़क जिसपे कोई न आता जाता हो….!!
बस बारिश हो, हम हों, तुम हो और सिर्फ ‘एक’ छाता हो….😊😘❤
वो जब मेरे माथे को चूमते हैं…
गाल खुशी से लाल हो जाते हैं..!!❤️
“लफ़्ज़ों” में भी “जिम्मेदारी” झलकनी चाहिए…!
क्योंकि आपको “बहुत” से लोग “पढ़ते” हैं…!
तू मेरे से हजार बार रूठ जाना, मना लूंगा तुझे,
मगर याद रखना मोहब्बत में शामिल कोई दूसरा ना हो।
दुनिया ऐसी ही है,,,
तुम्हारा गुस्सा देखेंगी, उसके पीछे का दुःख नहीं….💔
Love Shayari 😭 Life 2 Line 💔

रोते-रोते थककर जैसे कोई बच्चा सो जाता है
हाल हमारे दिल का अक्सर कुछ ऐसा ही हो जाता है।
इश्क का तो पता नहीं मगर जो तुमसे है,
वो कभी किसी और से नहीं होगा।
तेरी पहली मुलाकात जिंदगी में एक बहार लाई थी,
हर आईने में तेरी तस्वीर मुझे नजर आई थी,
लोग कहते हैं प्यार में नींद उड़ जाती है,
हमने तो नींदों में ही प्यार की दुनिया बनाई थी…||
मैं चुप नहीं हूं,
मेरा “मौन” बहुत कुछ कह रहा है,
तुम सुन पाने में असमर्थ हो !!
मुझे मंजूर है उम्र भर की सजा,
मगर कैदखाना तेरी बाहों का ही हो।
बड़ा ही अजीब सा जहर था उसकी यादों में,
मेरी सारी उम्र गुजर गई मरते मरते।
मेरा सफर बहुत अच्छा है लेकिन,
मेरा हमसफ़र उससे भी अच्छा है।
दुनिया को खुशी चाहिए,
और मुझे मेरी हर खुशी में तुम।
ये कैसा सुरूर है तेरे इश्क का मेरे मेहरबान,
सँवर कर भी रहते हैं बिखरे-बिखरे से हम।
जो हमारे खिलाफ है वो अपना ध्यान रखें
और जो साथ है उनका ध्यान हम खुद रखेंगे…
मुझे छोड़कर वो खुश है तो फिर मुझे शिकायत कैसी,
मेरे भाई मैं उसे खुश भी ना देखूं तो मोहब्बत कैसी।
Love Shayari 2 Line ❤️

फिदा हो जाऊँ तेरी किस-किस अदा पर,,,
अदायें लाख तेरी, बेताब दिल एक मेरा….
वो कीमत न लगा सकें हमारी वफाओं की…
हम वफा करके बदनाम हो गये…..
मेरी आह का तुम असर देख लेना…
वो आयेंगे थामे जिगर देख लेना….
हमसे ना मिला करो अदाकार की तरह,,,
हम चेहरा पढ़ लेते हैं अखबार की तरह,,,,
शायरी लव रोमांटिक 2 Line 💖

एक ही शख्स से मतलब था……
वो भी मतलबी निकला….!!
चाँद से, फूल से या मेरी ज़ुबाँ से सुनिए,
हर तरफ आपका क़िस्सा है जहाँ से सुनिए…
“ये भी अच्छा हुआ कि उसे पा ना सके,
हमारा हो के वो बिछड़ता… तो क़यामत होती।”
एक फूल है जो मैयत में चढ़ाने के लिये,
मेरी रुख़्सती में तुम चढ़ाओ।।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, यह थी आज की शानदार पोस्ट Heart Touching शायरी लव स्टोरी 2 Line, जिसमें आपने दिल को छू जाने वाली बेहतरीन शायरियाँ पढ़ीं। उम्मीद है कि यह कलेक्शन आपको जरूर पसंद आया होगा और आपके दिल के जज़्बातों को सही शब्द देने में मदद करेगा।
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही इसे अपने दोस्तों, गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ शेयर करना बिल्कुल न भूलें, ताकि वो भी इन खूबसूरत शायरियों का आनंद ले सकें।
मैं इसी तरह का Hindi Informative Content और Hindi Shayari नियमित रूप से अपनी वेबसाइट Lovesayari.in पर पब्लिश करता रहता हूँ। आप इस पेज को Bookmark कर सकते हैं, जिससे आपको हमारी नई-नई पोस्ट्स सबसे पहले मिलती रहें।
इसके अलावा, मुझसे जुड़ने और डायरेक्ट बात करने के लिए आप मेरे Instagram Page को भी फॉलो कर सकते हैं।
धन्यवाद





