True Love Shayari in Hindi: अगर आप दिल से लिखी और महसूस की जाने वाली True Love Shayari in Hindi पढ़ना पसंद करते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए ही बनाई गई है। यहां आपको True Love Shayari Sad, True Love Shayari Romantic और True Love Shayari For GF जैसे कई खूबसूरत टॉपिक्स पर शानदार शायरी का बेहतरीन कलेक्शन मिलेगा, जिसे पढ़कर आप अपने दिल की भावनाओं को आसानी से महसूस कर सकते हैं।
शायरी एक ऐसा खूबसूरत तरीका है जिसके जरिए इंसान अपने जज़्बात, प्यार और एहसासों को शब्दों में बयां करता है। अगर आपको भी True Love Shayari in Hindi पढ़ना पसंद है, तो यह पेज आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। यहां आपको Best Quality Romantic Shayari Images के साथ Mohabbat Romantic Shayari in Hindi का शानदार और दिल छू लेने वाला कलेक्शन मिलेगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड करके अपने दोस्तों, पार्टनर या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा True Love Shayari का यह कलेक्शन जरूर पसंद आएगा। अगर ये शायरियां आपके दिल को छू जाएं, तो इन्हें अपने चाहने वालों के साथ जरूर शेयर करें। हम लगातार इस पेज को अपडेट करते रहते हैं ताकि आपको यहां हमेशा नई और Beautiful Romantic Shayari पढ़ने को मिलती रहे। ❤️
.
यह भी पढ़े : First Love Shayari in Hindi | फर्स्ट लव स्टेटस, कोट्स
True Love Shayari in Hindi

उसे पत्थर भी पसंद है
उसे बादल से भी प्यार है
वो बहती नदी सी चंचल है
सब पंछी उसके यार है |
एक वक़्त है तनहा गुज़ारा सनम
अब वक़्त भी है हमारा सनम
तुम दरिया और मैं किनारा बन जाऊँ
दूरियां अब नहीं है गवारा सनम |
अमल से भी मांगा वफा से भी मांगा
तुझे मैंने तेरी रज़ा से भी मांगा,
न कुछ हो सका तो दुआ से भी मांगा
कसम है खुदा की खुदा से भी मांगा…!
मोहब्बत में नशा तेरे इंतजार का है
इस दिल में नशा तेरे दीदार का है,
ना होश में ला मुझे मदहोश ही रहने दे
मेरे इन नैनो में नशा तेरे प्यार का है..!!
छुपा लूं तुझको अपनी बाँहों में इस तरह
कि हवा भी गुजरने की इजाज़त मांगे,
मदहोश हो जाऊं तेरे प्यार में इस तरह
कि होश भी आने की इजाज़त मांगे..!!
तुम्हारी ख़ूबियाँ देखने दो ज़माने को,
तुम्हारी खामियों से भी मोहब्बत करूँगा मैं !!
छुआ जो मैंने एक फूल गुलाब का,
सारे बदन से तेरी खुशबु आने लगी !!
हवा तुझे छूकर महकने लगती है
पंछी तुझे देखकर सांसें नहीं भरते
चाँद तुझे रात भर देखते रहता है
जुगनू तेरी तारीफ़ करते नहीं थकते |
धीरे धीरे चलकर आऊंगा तेरे क़रीब मैं,
मुझे तू ज़रा कस के गले लगा लेना !!
तेरे इश्क़ की बारिश में भीगना है मुझे,
ये सूखी मोहब्बत से अब मन भर सा गया है !!
कर दो कोई ज़ुल्म मुझ पर
मैं हर वक़्त तुझ ही में खोया रहूं
क्या करूँगा जाग कर इस दुनियां में
मैं कहीं तुझ ही में सोया रहूं |
लगी है तलब अब मुझे भीगने की
आओ चलो हम बारिश बारिश खेलें !!
True Love Shayari 2 Line

मेहबूब चाहे जितना भी सता ले
ये दिल कभी उसके खिलाफ नहीं जाएगा।
जी चाहे कि दुनिया की हर एक फ़िक्र भुला कर,
दिल की बातें सुनाऊँ तुझे मैं पास बिठाकर !!
तोड़ कर आया हूँ ज़माने से रिश्ते,
एक तुझसे मोहब्बत का रिश्ता निभाने को।
खूब पिलाया जाम तुमने इन आँखों से,
मैं शराबी नहीं पर नशे में रहता हूँ।
सोच लिया अब नहीं करना कोई नशा,
एक तेरे सुरूर में ज़िन्दगी बितानी है।
पहाड़ों की हवा लगती है वो
जब पास आती है
उसके बिना कैसा जीना
उससे ही मेरी सांस आती है |
दिल ने मन कर दिया धड़कने से अब
कहता है उसके सिवा किसी को रहने नहीं दूंगा !!
कभी तुम भी मेरी खैरियत पूछो,
मुझे भी तुम्हें अपना हाल सुनाना है।
मेरी क़िस्मत में उसका लिख जाना,
ऐ खुदा तेरी लिए तो ये मुश्किल बात नहीं…!!
वो और होंगे जिन्हें तेरा चेहरा पसंद है,
हमें तो तेरी आवाज़ से भी मोहब्बत है !!
आज दिल कर रहा है ज़िद तुझसे मिलने की,
अगर फुर्सत मिले तो ख्वाबों में आ जाना।
तुझे बना कर हिस्सा अपनी धड़कनों का,
मैंने दिल की ज़िन्दगी और बड़ा दी।
तुझे चाहते रहने पे मजबूर है ये दिल,
मसला सिर्फ मोहब्बत का ही नही फिक्र का भी है !!
जब एहसास होगा अपनी गलतियों का तुम्हें
मुझे टूट कर गले लगाओगे वादा है मेरा !!
True Love Shayari In Hindi

ये दिल उसका क़ैदी है और कहाँ जाएगा
उसके लिए परियों से ग़ज़लें लिखवाएगा
और क्या कहूँ क्या चाहता है ये दिल
वो एक दफा बस छू ले सब ठीक हो जाएगा |
क्या क्या तेरे नाम लिखूं
दिल लिखूं या जान लिखूं
आंसू चुरा के तेरी प्यारी आंखों से
अपनी हर खुशी तेरे नाम लिखूं |
इस बाज़ार में हम कहीं खो जाएंगे
एक दिन गहरी नींद में सो जाएंगे
ये बात फिर मज़ार में भी कहना नहीं
तुमसे बिछड़ेंगे तो हम पागल हो जाएंगे |
तेरी मेरी मोहब्बत को आज़मा रही है दुनियां,
तेरी ख़ुशी के ख़ातिर सौ ज़ख्म क़बूल है !
तू याद ना आया हो, ऐसा कोई दिन याद नहीं
मुझे तेरी मोहब्बत चाहिए, चाहिए कोई खैरात नहीं
हम मिले नहीं ये कोशिश है ज़माने की
सच्ची मोहब्बत समझना सबके बस की बात नहीं |
रोज़ सितारों वाली ये रात होती रहे
मैं तेरा तू मेरी होती रहे
आलम ये रहे हमारे मिलने का जाना
हम खोए रहे एक दूजे में और बरसात होती रहे |
खुदा करे तेरी हर ख़्वाहिश पूरी हो जाए
दुआ है मेरी, तेरी ग़मों से दूरी हो जाए
इश्क़ तुझे इस क़दर हो मुझसे जाना
मेरी याद तेरे लिए ज़रूरी हो जाए |
True Love Shayari Romantic

बरस बरस कर थक गया अजीब बादल हो
आँखों को चुभ रहे हो अजीब काजल हो
एक पल को दूर रहना तुम्हें गवारा ना था
एक मुद्दत बाद मिल रहे हो अजीब पागल हो |
आँखों से वैसे इशारे कर ना सके
तुम जो कहते थे तुम वो कर ना सके
सिर्फ मुस्कुराते रहने से कुछ नहीं होगा
मेरे इतने पास बैठो के हवा गुज़र ना करे |
शोलों को पानी के हवाले कर जाओगे
सोच कर आए हो कुछ कर जाओगे
मुझे खामोश कर दिया एक इशारे से तुमने
तुम आज हद से गुज़र जाओगे |
फूलों की खुशबु है उसमे
उसका नूर कमाल है
वो जन्नत की कोई हूर है क्या
हर आशिक़ का सवाल है |
True Love Shayari For GF

इतना भी क्या चेहरे पे नूर मेरी जान
ये चाँद डरता है
तुम्हारी गली में आने से |
मुझसे क्यों रूठी हो
मुझे वजह बताओ ना
मेरे पास बैठो तुम
मुझे यूँ सताओ ना |
वैसे तो गरीब हैं जेब से साहेब
मेरी मोहब्बत वफादार है
तो यकीनन दिल से अमीर हैं |
जाने क्यों तुमसे इतना प्यार है
जाना तुमपे जान निसार है
कैसे कहूं के तुम क्या हो मेरे
तुमसे मेरी दुनियां मेरा संसार है |
True Love Shayari Sad

देने को तोहफे में गुलाब कुछ नहीं
अगर चेहरे पे हो नूर तो हिजाब कुछ नहीं,
ये लोग कहते हैं तेरी आँखों में नशा है
यानी की ये पुरानी शराब कुछ नहीं,,
इश्क़ के फरिस्तों से इजाज़त लेके मैं
तुम्हारे लिए खुदा से तोहफा ले आऊंगा,
वो और होंगे जो महल बना कर चले गए
मैं तुम्हारे लिए एक नयी जन्नत बनाऊंगा,,
तेरे बिना कोई हमें हमारा नहीं लगता
इस इश्क़ के दरिया को कोई किनारा नहीं लगता,
तेरे होकर तो मरना भी क़बूल था
तुझसे बिछड़कर तो जीना गवारा नहीं लगता,,
अपने हाथों से तेरी मांग सजाऊं
तुझे मैं मेरी क़िस्मत बनाऊं,
हवा भी बीच से गुज़र ना सके
हो इजाज़त तो इतने करीब आऊं,,
हम भूल कर घर कारोबार बैठे
गली से निकले और जा बाजार बैठे,
निकल कर गयी वो नज़दीक से यूँ
मिली उनसे नज़रें हम दिल हार बैठे,,
True Love Shayari Text

ये हकीकत है के होता है असर बातों में
तुम भी खुल जाओगे दो-चार मुलाकातों में,
तुमसे सदियों की वफाओं का कोई नाता ना था
तुमसे मिलने की लकीरें थी मेरे हाथों में…!!
दिल की धड़कन और मेरी सदा है वो
मेरी पहली और आखिरी वफ़ा है वो,
चाहा है उसे चाहत से भी बढ़कर
मेरी चाहत और चाहत की इन्तहा है वो…!!
तुम मुझे कभी दिल से कभी आँखों से पुकारो,
ये होंठों के तकल्लुफ तो ज़माने के लिए हैं
हम जानते हैं हमारा रिश्ता जो है
दोस्ती तो बस बहाने के लिए है…!!
एक शाम को आओ मुझे सुलाने के लिए,
मैं थक चूका हूँ जाग कर तुम्हें याद करते करते,,
कोशिश भी बहुत मुश्किल है तुमसे जुदाई की,
ऐसा करो तुम हमेशा के लिए मेरे हो जाओ,,
मैंने कहा था समझा दो मेरे दिल को,
देखो तुम्हारे जाने पर कैसे रूठ के बैठा है,,
आखें मिलाकर मुस्कुरायी तो समझ आया,
अनकही बात को किस तरह सुना जाता है,,
पत्थर सा हो गया ये दिल मेरी जान,
आओ इसमें आकर इसे गुलज़ार कर दो,,
True Love Shayari

मुझे तो तुम आँखों से कह दिया करो,
ये होंठों की ज़बान तो दुनियां के लिए है,,
आलम ये है तेरे साथ गुज़री एक रात का,
मेरे दिन भी अब मदहोशी में गुज़रने लगे हैं,,
वो जब तक मेरे पास बैठे रहे,
मुझे सांस लेना भी याद नहीं रहा,,
उनसे कैसी खींचा-तानी जो भी है उनका है,
दिखाना नहीं है दुनिया को, रिश्ता हमारा मन का है,,
कुछ उनके हिस्से कुछ मुझे नसीब हुए,
मोहब्बत के सब हादसे बड़े अजीब हुए,,
मुझे उनकी आँखों ने आँखों में कहा,
इतने दूर क्यों हो ज़रा क़रीब आओ तुम,,
होश नहीं रहता दुनियां का मुझे,
जब तुम मेरे आस पास रहते हो,,
कुछ तो ख़ास है इस चेहरे में,
यूँ ही नहीं हर शख्स इसपे फ़िदा है..!
बहुत प्यारा है वो शख्स क्या कहूं यारों,
उसे देख लेता हूँ तो रूह खुश हो जाती है ,,
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह था आपके लिए True Love Shayari in Hindi | जिसे आप कॉपी करके या फिर सीधे सोशल मीडिया के जरिये शेयर कर सकते है | मैं आशा करता हूँ आपको ये True Love Shayari ज़रूर पसंद आयी होंगी | आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर जरूर करे | और आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताये |
मैं ऐसी ही हिंदी शायरी के Collection lovesayari.in पर पब्लिश करता रहता हूँ। आप इस पेज को Bookmark कर सकते हैं यहाँ मैं नयी नयी Shayari, Quotes, Status पब्लिश करता रहूँगा। आप मुझसे जुड़ने और Direct मुझसे बात करने के लिए मेरे Instagram Page को Follow कर सकते हैं।

